भारतीय मजदूर संघ ने शुरू किया श्रमिक संपर्क अभियान
श्रमिक संपर्क अभियान पूरे देश में 01 दिसंबर 2024 से 15 दिसंबर 2024 तक चलेगा
भोपाल। भारतीय मजदूर संघ ने ठेंगडी भवन प्रदेश कार्यालय भोपाल में रविवार को राष्ट्रव्यापी श्रमिक संपर्क अभियान शुरू किया है। इससे पहले शुक्रवार को ठेंगड़ी भवन में पत्रकार वार्ता का आयोजन किाय गया। इस प्रेस कांफ्रेंस में राजधानी के समस्त मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार/संवाददातागण शामिल हुए। प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय मजदूर संघ द्वारा दिनांक 01 दिसंबर 2024 से 15 दिसंबर 2024 तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी श्रमिक संपर्क अभियान से संबंधित जानकारी दी गई। यह प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र चंदेल, प्रदेश मंत्री राजन नायर जी, मेघा दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष उमेश शर्मा, कर्मचारी कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष रमेश शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी कमलेश नगपुरे जी सहित अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारियों मौजूद रहे।