इस साल हर ऊर्जा डेस्क को मिल जाएगा वाहन

 भोपाल

प्रदेश में महिला पुलिसकर्मियों को सशक्त बनाने पुलिस मुख्यालय ने ढाई सौ वाहन उन्हें देने जा रहा है। यह वाहन जल्द ही विभिन्न जिलों में स्थित ऊर्जा डेस्क को सौंपे जाएंगे। इस साल हर जिले में ऊर्जा डेस्क में तैनात महिला पुलिस अफसर और कर्मियों को वाहनों से लैस करने की तैयारी है।

महिला समस्याओं के निराकरण और महिला फरियादियों की सुनवाई के लिए प्रदेश के अंदर 950 थानों में महिला ऊर्जा डेस्क बनाई गई है। इसे महिलाकर्मियों के द्वारा संचालन किया जाता है। इस स्थिति में महिला पुलिसकर्मियों को साधनों से सुसज्जित करने के लिए दो पहिया वाहन उपलब्ध कराये जा रहे हैं।  

इस कड़ी में अब ढाई सौ वाहन और दिए जाने है। जिन्हें हाल ही में पुलिस मुख्यालय ने खरीदा है। अब जल्द ही इनका आवंटन कर दिया जाएगा। दूरदराज के थानों में तैनात महिला पुलिस कर्मियों को वाहन मिलने से किसी भी सूचना पर तत्काल पहुंच सकेंगी। प्रदेश में पिछले साल महिला दिवस पर प्रदेश में ऊर्जा डेस्क को दो पहिया वाहन देने का क्रम  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू किया था।

महिला डेस्क को मजबूत और साधन-संपन्न बनाने पर फोसक
महिला डेस्क बनाने से निरंतर महिलाओं की समस्या सुलझाने में आसानी हुई है प्रदेशभर के अंदर महिला फरियादियों ने अपनी सुरक्षा एवं अपराध से जुड़ी समस्याओं को लेकर महिला डेस्क का आसानी से उपयोग किया है। इसलिए प्रदेश सरकार महिला डेस्को को मजबूत एवं साधन संपन्न बनाने के लिए प्रयास कर रही है जिसके चलते महिला पुलिस कर्मियों को दोपहिया वाहन प्रदान किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button