PCS अधिकारी राहुल मिश्रा और आकांक्षा बाजपेयी ने की सगाई, अब खजुराहो में होगी शादी

 महोबा

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में तैनात दो पीसीएस अधिकारी शादी करने जा रहे हैं. इनमें एक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा हैं, जबकि दूसरी जिला सेवायोजन अधिकारी आकांक्षा बाजपेयी हैं. दोनों 30 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 

हाल ही में दोनों अधिकारियों ने चित्रकूट के एक निजी होटल में आयोजित सादगीपूर्ण समारोह में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर सगाई कर ली. दफ्तरों की महज 200 मीटर की दूरी से शुरू हुई यह नजदीकियां दोनों परिवारों की सहमति से अब विवाह के रिश्ते में बदलने जा रही हैं. शादी का यह भव्य समारोह खजुराहो में आयोजित किया जाएगा। 

दफ्तरों के बीच 200 मीटर की दूरी से शुरू हुआ रिश्ता
दोनों अधिकारियों के दफ्तर एक-दूसरे से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित हैं. काम के सिलसिले में अक्सर आमने-सामने आने के कारण दोनों अधिकारियों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं. प्रशासनिक हलकों में इस रिश्ते की चर्चा पहले से ही थी, जिस पर अब सगाई के बाद आधिकारिक मुहर लग गई है. चित्रकूट के निजी होटल में हुए इस सगाई कार्यक्रम में केवल दोनों परिवारों के चुनिंदा सदस्य ही शामिल हुए थे। 

जानिए दोनों पीसीएस अधिकारियों का परिचय
वर्ष 2020 बैच के पीसीएस अधिकारी राहुल मिश्रा मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले हैं. उन्होंने जुलाई 2024 में महोबा के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) के रूप में कार्यभार संभाला था. वहीं, आकांक्षा बाजपेयी मूल रूप से बांदा जिले की निवासी हैं और वे पिछले तीन वर्षों से महोबा में जिला सेवायोजन अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। 

खजुराहो में 30 नवंबर को होगा भव्य विवाह
दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद विवाह के लिए 30 नवंबर की तारीख तय की गई है. शादी का यह भव्य समारोह खजुराहो में संपन्न होगा. सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही साथी अधिकारियों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों द्वारा इस जोड़े को लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button