पंचायत-निकाय चुनाव के बाद राजस्थान सरकार एक्शन में, अगले दो महीने के कामों की बनेगी कार्ययोजना

जयपुर
 पंचायत और निकाय चुनाव के नतीजों के बाद राज्य सरकार ने अगले 60 दिन के लिए नया रोडमैप तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। सरकार ने सभी विभागों से पूछा है कि अगले दो महीने में वे कौन से नए काम शुरू करेंगे, किन परियोजनाओं पर आगे बढ़ेंगे और आम लोगों से जुड़ी सेवाओं में क्या बदलाव करेंगे। आयोजना विभाग ने इस संबंध में विभागों से प्रस्ताव मांगे है। सरकार का फोकस ऐसे कामों पर है, जिन्हें कम समय में शुरू कर लोगों तक उनका फायदा पहुंचाया जा सके। इसको लेकर सरकार ने सभी विभागों को पत्र जारी किया है।

राजस्थान सरकार के पत्र के अनुसार विभागों को केवल प्रस्तावित कामों की जानकारी नहीं देनी होगी, बल्कि यह भी बताना होगा कि उनकी योजना कितने समय में पूरी होगी और उससे कितने लोग लाभान्वित होंगे। नई योजनाओं, परियोजनाओं और नवाचारों के साथ लाभार्थियों की संख्या का अनुमान भी देना होगा। इसके आधार पर आयोजना विभाग सभी विभागों की कार्ययोजना को एक दस्तावेज में तैयार करेगा।

पहले भी रोडमैप तैयार हुए, परिणाम का हिसाब कौन देगा?
कार्ययोजना में शामिल कितने काम तय समय में पूरे हुए, इसका विभागवार आंकड़ा सार्वजनिक रूप से सामने आए।
नई योजनाओं और परियोजनाओं में कितनी वास्तव में शुरू हुई और कितनी केवल प्रस्ताव बनकर रह गई।
समयसीमा के बाद अधूरे, लंबित और केवल घोषणा तक सीमित कार्यों की स्थिति स्पष्ट हो
योजनाओं से कितने लोग लाभान्वित हुए और जनसेवाओं में कितना सुधार आया, इसका आकलन और सार्वजनिक रिपोर्ट जरूरी है।

नई योजना और परियोजना के साथ नवाचार भी
कार्ययोजना में नए विकास कार्यों और परियोजनाओं के साथ सरकारी सेवाओं को आसान बनाने के प्रस्ताव भी शामिल होंगे। विभागों को बताना होगा कि वे अगले दो महीने में कौन सी नई योजना शुरू कर सकते हैं और आधारभूत ढांचे से जुड़े किन नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया
सकता है। बिजली, विकास और अन्य क्षेत्रों में नई परियोजनाओं के प्रस्ताव मांगे गए हैं। इसके अलावा विभाग अपने कामकाज में ऐसे बदलाव भी सुझा सकते हैं, जिनसे आम लोगों को राहत मिले और सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में लगने वाला समय कम हो।

काम ऑनलाइन, प्रक्रिया सरल करने पर जोर
नवाचार के तहत सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन करने, आवेदन और प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा लोगों को दफ्तरों के चक्कर से बचाने जैसे प्रस्ताव भी मांगे गए हैं। इसमें केवल नई व्यवस्था शुरू करना ही नहीं, बल्कि पहले से चल रही सेवाओं में सुधार करना भी शामिल हो सकता है। कार्ययोजना में ऐसे कामों को

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button