UPSC टॉपर्स लिस्ट: अनुज अग्निहोत्री पहले स्थान पर, राजेश्वरी दूसरे नंबर पर, जानें कौन हैं अनुज अग्निहोत्री

नई दिल्ली
यूपीएससी 2025 का परिणाम घोषित हो चुका है. पहले स्थान पर अनुज अग्निहोत्री हैं. इनके अलावा टॉप-20 में शामिल अभ्यर्थियों के नाम भी सामने आ चुके हैं. इस बार सफल 958 उम्मीदवारों में 317 जनरल कैटेगरी, 104 ईडब्ल्यूएस, 3306 ओबीसी, 158 एससी, 73 एसटी वर्ग के हैं.पहले नजर डालते हैं टॉप-10 में शामिल सफल अभ्यर्थियों की सूची पर
अनुज के बाद दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे पर एकांश धुल हैं. यूपीएससी के टॉप टेन में राघव झुनझुनवाला को चौथा स्थान मिला है. वहीं इशान भटनागर पांचवे पायदान पर हैं।
1. अनुज अग्निहोत्री
2. राजेश्वरी सुवे एम
3.एकांश धुल
4. राघव झुनझुनवाला
5.इशान भटनागर
6. जिनिया अरोरा
7. एआर राजा मोहाइदीन
8. प्रकाश सेक्रेट्री
9. आस्था जैन
10. उज्जवल प्रियांक
यूपीएससी सीएसई 2025 में अंतिम रूप से सफल होने वालों में छठे स्थान पर जिनिया अरोरा, 7वें पर एआर राजा मोहाइदीन, 8वें नंबर पर प्रकाश सेक्रेट्री, नौवें पायदान पर आस्था जैन और 10वें स्थान पर उज्जव प्रियांक हैं।
टॉप टेन के बाद भी सफल हुए दूसरे अभ्यर्थियों के नाम आउट हो चुके हैं. यूपीएससी के 20 टॉपर्स के नाम घोषित हो चुके हैं. इनमें 11वें नंबर पर यशश्वी राजवर्धन, 12वें पायदान पर अक्षित भारद्वज, 13 नंबर पर अनन्या शर्मा, 15वें स्थान पर सिमरनदीप कौर, 16वें पर मोनिका श्रीवास्तव, 17वें स्थान पर चितवन जैन, 18वें पायदान पर श्रुति आर, 19वें स्थान पर निसार दिशांत अमृतलाल और 20वें नंबर पर रवि राज हैं. UPSC 2025 की लिखित मुख्य परीक्षा अगस्त 2025 में हुई थी. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए फरवरी 2026 इंटरव्यू का आयोजन किया गया था. इसके बाद आज अंतिम परिणाम की घोषणा हुई।
अनुज अग्निहोत्रीने किया टॉप, राजस्थान के रावतभाटा से है कनेक्शन
संघ लोक सेवा आयोग ( यूपीएससी ) ने आज सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. इस वर्ष अनुज अग्निहोत्री ने परीक्षा में टॉप किया है. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइटों upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं. यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. इस परीक्षा की प्रक्रिया काफी लंबी और कठिन होती है. पहले अगस्त 2025 में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. इसके बाद सफल उम्मीदवारों का फरवरी 2026 में इंटरव्यू लिया गया. इन सभी चरणों के बाद यूपीएससी ने अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की है।
UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री कौन हैं?
अनुज अग्निहोत्री UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के टॉपर हैं. अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं. उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया और पूरे देश में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए. UPSC को भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है. हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन अंतिम चयन केवल कुछ सौ उम्मीदवारों का ही होता है. ऐसे में टॉप करना बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. अनुज राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं. इसके बाद वो ग्रेजुएशन करने के लिए जोधपुर चले गए. जहां उन्होंने एम्स से एमबीबीएस से पढ़ाई की है. उन्होंने 2023 में एमबीबीएस की पढ़ाई की थी. इसके बाद उन्होंने Danics जॉइन किया था, जो Central Civil Services (Group-B) की प्रशासनिक सेवा है।
अगर बात करें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की, तो इस साल इसके लिए कुल 180 पद खाली हैं. इनमें अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण भी तय किया गया है।
सामान्य वर्ग के लिए 74 पद
ओबीसी के लिए 47 पद
अनुसूचित जाति (SC) के लिए 28 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 18 पद
अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 13 पद
इसी तरह भारतीय विदेश सेवा (IFS) में भी इस साल कुल 55 पद उपलब्ध हैं. इनमें भी अलग-अलग वर्गों के लिए सीटें तय की गई हैं।
सामान्य वर्ग के लिए 22 पद
ओबीसी के लिए 15 पद
अनुसूचित जाति के लिए 8 पद
ईडब्ल्यूएस के लिए 6 पद
अनुसूचित जनजाति के लिए 4 पद
यूपीएससी ने साफ किया है कि सभी उम्मीदवारों की नियुक्ति सिविल सेवा परीक्षा नियम 2025 और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर ही अंतिम रूप से तय की जाएगी. कुल मिलाकर, इस परीक्षा में सफल हुए 958 उम्मीदवार अब देश की अलग-अलग प्रशासनिक सेवाओं में शामिल होकर शासन और प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
UPSC परीक्षा कितने चरणों में होती है
UPSC सिविल सेवा परीक्षा कुल तीन चरणों में होती है:
1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
यह पहला चरण होता है. इसमें दो पेपर होते हैं –
सामान्य अध्ययन (General Studies)
CSAT
इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण में जाते हैं.
2. मुख्य परीक्षा (Mains)
दूसरा चरण मुख्य परीक्षा है. इसमें कई लिखित पेपर होते हैं जैसे:
निबंध (Essay)
सामान्य अध्ययन के चार पेपर
वैकल्पिक विषय (Optional Subject)
यह चरण सबसे कठिन माना जाता है.
3. इंटरव्यू (Personality Test)
मेन परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इसमें उम्मीदवार की सोच, व्यक्तित्व, निर्णय लेने की क्षमता और देश-समाज के प्रति समझ को परखा जाता है।
कब हुआ था UPSC 2025 का एग्जाम
लिखित मुख्य परीक्षा: अगस्त 2025
इंटरव्यू: फरवरी 2026
अंतिम परिणाम: 6 मार्च 2026
इन सभी चरणों के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की गई.
UPSC पास करने के बाद क्या बनते हैं अधिकारी
UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में नौकरी मिलती है, जैसे Indian Administrative Service, Indian Police Service, Indian Foreign Service. इसके अलावा कई ग्रुप A और ग्रुप B केंद्रीय सेवाओं में भी नियुक्ति मिलती है।



