यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, अब तीन उप जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है

जौनपुर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। अब तीन उप जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है। दरअसल, जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने तीन उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल का आदेश दिया है। इस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानांतरित तीनों उप जिलाधिकारियों ने आज ही अपने अपने स्थानांतरित तहसीलों में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं। 

इनका हुआ ट्रांसफर
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट केराकत सुनील कुमार भारती को उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट मडियाहूं, उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट शाहगंज राजेश चौरसिया को उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट केराकत और उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट मड़ियाहूं कुणाल गौरव को उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट को शाहगंज बनाया गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button