राजस्थान सरकार ने 1 लाख भर्तियों का भर्ती कैलेंडर किया जारी: RAS, RPSC और अन्य पदों पर कितनी वेकेंसी, कब होगी परीक्षा?

नई दिल्ली
RSSB , RPSC Vacancy 2026 : युवा दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में एक लाख पदों पर भर्तियों का कैलेंडर ( Rajasthan government job calendar 2026 ) जारी किया। सीएम ने कहा कि अगले तीन साल में 15 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। राजस्थान सरकारी की ओर से जारी 1 लाख भर्तियों के कैलेंडर में 44 भर्तियां शामिल हैं। इसके मुताबिक राजस्थान पुलिस कांस्टेबल नई भर्ती में 4000 पद होंगे जिसकी परीक्षा जून-जुलाई में होगी। आरएएस भर्ती में 500 पद होंगे। प्रीलिम्स एग्जाम मई में होगा। 3430 पदों के लिए वीडीओ भर्ती परीक्षा दिसंबर में होगी।

जनवरी में 8, फरवरी में 3, मार्च में 1 परीक्षा, अप्रैल में 4 परीक्षाएं होंगी। मई में 3 परीक्षाएं, जून में 2 परीक्षाएं, जुलाई, अगस्त, सितंबर व अक्टूबर में 3-3 परीक्षाएं, नवंबर में 2 और दिसंबर में 4 भर्ती परीक्षाएं होंगी। शिक्षा विभाग में 10 हजार, स्कूल व्याख्याता के 3725 पदों के लिए परीक्षा होगा। बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2214 और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 322 पदों पर होगी। इस भर्ती की परीक्षा अगस्त में प्रस्तावित है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड 44 में से 22 भर्तियां कराएगा, लगभग 35,000 पदों पर। नए नियम अनुसार अब रिजल्ट निकालने से पहले पदों में 100% वृद्धि की जा सकती है।

क्रम, परीक्षा का नाम, पदों की संख्या, परीक्षा माह
1 प्राध्यापक भर्ती – 2025 09 जनवरी
2 राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-I) सीधी भर्ती परीक्षा – 2025 5449 जनवरी
3 राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-II) (विज्ञान गणित) सीधी भर्ती परीक्षा – 2025 1043 जनवरी
4 राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल- II) (सामाजिक अध्ययन) सीधी भर्ती परीक्षा – 2025 296 जनवरी
5 राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल- II) (अंग्रेजी) सीधी भर्ती परीक्षा – 2025 221 जनवरी
6 राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल- II) (हिन्दी) सीधी भर्ती परीक्षा – 2025 174 जनवरी
7 राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-I) (संस्कृत) सीधी भर्ती परीक्षा – 2025 187 जनवरी
8 राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-II) (संस्कृत) सीधी भर्ती परीक्षा – 2025 389 जनवरी
9 शिक्षा विभाग (विभिन्न पद) 10000 जनवरी – मार्च
10 सहायक विद्युत निरीक्षक भर्ती – 2025 09 फ़रवरी
11 कनिष्ठ रसायनज्ञ भर्ती – 2025 13 फ़रवरी
12 आयुष मिशन के विभिन्न पद 1548 फ़रवरी
13 सहायक अभियंता संयुक्त भर्ती – 2024 (मुख्य परीक्षा) 1014 मार्च
14 उप निरीक्षक पुलिस परीक्षा – 2025 1015 अप्रैल
15 कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 1100 अप्रैल
16 पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती – 2025 1100 अप्रैल
17 सहायक कृषि अभियंता भर्ती – 2025 281 अप्रैल
18 प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा (भूगोल) 136 मई
19 प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा (विज्ञान) 668 मई
20 व्याख्याता, व्याख्याता कृषि एवं कोच संयुक्त भर्ती – 2025 (माध्यमिक शिक्षा) 3725 मई – जून
21 राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त) परीक्षा 500 मई
22 महिला पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 72 जून
23 वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा 259 जून
24 कानिस्टेबल परीक्षा 4000 जून-जुलाई
25 लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 10644 जुलाई
26 वरिष्ठ अध्यापक संयुक्त भर्ती – 2025 (माध्यमिक शिक्षा) 6500 जुलाई
27 कनिष्ठ विधि अधिकारी भर्ती – 2025 12 जुलाई
28 जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (विभिन्न पद) 3000 जुलाई-अगस्त
29 वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा 322 अगस्त
30 बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा 2214 अगस्त
31 सांख्यिकी अधिकारी भर्ती – 2025 113 अगस्त
32 शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा 1079 सितम्बर
33 निरीक्षक कारखाना एवं बायलर्स भर्ती – 2025 12 सितम्बर
34 निरीक्षक कारखाना (रसायन) भर्ती – 2025 01 सितम्बर
35 सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती – 2025 09 अक्टूबर
36 सफाई कर्मचारी भर्ती 24793 अक्टूबर
37 ऊर्जा विभाग (विभिन्न पद) 2000 अक्टूबर
38 विविध पद 6000 अक्टूबर – दिसम्बर
39 संरक्षण अधिकारी भर्ती – 2025 12 नवम्बर
40 कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती 774 नवम्बर
41 संविदा टीचिंग एसोसिएट सीधी भर्ती परीक्षा 3500 दिसम्बर
42 ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 3430 दिसम्बर
43 चिकित्सा अधिकारी भर्ती 600 दिसम्बर
44 नर्सिंग एवं पैरा मेडिकल भर्ती 2000 दिसम्बर

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button