एमपी बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा शेड्यूल संशोधित किया, जानें नई तिथियां

भोपाल
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 12वीं की भूगोल परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 5 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। एमपी बोर्ड की उच्चतर माध्यमिक परीक्षाएं 7 फरवरी 2026 से शुरू होंगी, जबकि हाई स्कूल (10वीं) की परीक्षाएं 11 फरवरी से आरंभ होंगी। दोनों परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नियमित विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल एग्जाम उनके संबंधित स्कूलों में आयोजित की जाएंगी। वहीं, स्वयं अध्ययन (प्राइवेट) छात्रों के लिए व्यावहारिक परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होंगी।
MP Board Class 12th 2026 Revised Time Table: देखें संशोधित तिथियां
| तारीख | विषय (Subjects) |
|---|---|
| 7 फरवरी, 2026 | हिंदी (वोकेशनल छात्रों सहित) |
| 9 फरवरी, 2026 | उर्दू, मराठी |
| 10 फरवरी, 2026 | अंग्रेजी (वोकेशनल छात्रों सहित) |
| 13 फरवरी, 2026 | फिजिक्स, व्यावसायिक अर्थशास्त्र/अर्थशास्त्र, एनिमल हसबेंडरी, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास |
| 14 फरवरी, 2026 | बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज |
| 16 फरवरी, 2026 | संस्कृत |
| 17 फरवरी, 2026 | ड्राइंग एंड डिजाइन |
| 18 फरवरी, 2026 | केमिस्ट्री, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एलीमेंट्स ऑफ साइंस एंड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर, ड्राइंग एंड पेंटिंग, गृह प्रबंधन पोषण एवं वस्त्र विज्ञान |
| 19 फरवरी, 2026 | मनोविज्ञान |
| 20 फरवरी, 2026 | 1. एनएसक्यूएफ के सभी विषय 2. शारीरिक शिक्षा |
| 21 फरवरी, 2026 | कृषि (मानविकी), होम साइंस (कला समूह), बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी |
| 23 फरवरी, 2026 | जीव विज्ञान |
| 25 फरवरी, 2026 | गणित |
| 26 फरवरी, 2026 | राजनीति शास्त्र |
| 27 फरवरी, 2026 | इन्फॉर्मेटिक प्रैक्टिसेज |
| 2 मार्च, 2026 | समाजशास्त्र |
| 5 मार्च, 2026 | भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हार्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य |
परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना अनिवार्य
बोर्ड के निर्देशों के अनुसार, सभी छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे तक पहुँचना अनिवार्य है। केंद्र के द्वार 8:45 बजे बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं मिलेगा। एमपीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश के कारण परीक्षा का शेड्यूल नहीं बदलेगा, और व्यावहारिक परीक्षाएं छुट्टियों पर भी आयोजित की जा सकती हैं। उत्तर पुस्तिकाएं छात्रों को सुबह 8:50 बजे दी जाएंगी, जबकि प्रश्न पत्र लेखन समय शुरू होने से 5 मिनट पहले वितरित किए जाएंगे।



