UK में ड्रग्स-मनी लॉन्ड्रिंग का मास्टरमाइंड निकला भारतीय मूल का शख्स, यूरोप तक फैला काला साम्राज्य

 लंदन

ब्रिटेन में मादक पदार्थों की तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को स्वीकार करने के बाद एक भारतीय मूल के शख्स को अदालत ने सरगना माना और आठ साल 10 महीने की जेल की सजा सुनाई। यूके की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) ने कहा कि उसके अधिकारियों ने साबित किया है कि दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में सरे के राजिंदर सिंह (45) एक गैंग चला रहा था। वकास इकबाल (41) नाम के दूसरे शख्स के साथ नियमित रूप से ड्रग्स बेचने का काम करता था। राजिंदर का काला साम्राज्य ब्रिटेन से यूरोप के कई देशों तक फैला था।

ब्रिटेन की गिल्डफोर्ड क्राउन कोर्ट ने राजिंदर सिंह बस्सी और उसके साथी वकास इकबाल को मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग्स तस्करी में दोषी पाया। राजिंदर सिंह ने कोर्ट में अपने अपराध कबूल लिए हैं। उसने एक अलग मामले में पब में मारपीट करना भी स्वीकार किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पब में जब उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची तो वह पुलिस अधिकारी से मारपीट कर मौके से फरार हो गया था। इस हमले में पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया था।

एनसीए ने इस हफ्ते मामले का खुलासा किया, राजिंदर से पहले इकबाल ने शुक्रवार को दक्षिणी इंग्लैंड की एक अदालत में ड्रग्स, प्रतिबंधित हथियार सप्लाई करना और मनी लॉड्रिंग की बात कबूली थी, जिसके बाद उसे 12 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

यूरोप तक फैला काला साम्राज्य
एनसीए के संचालन प्रबंधक डीन वॉलबैंक ने कहा, "हालांकि इकबाल और राजिंदर सिंह लंदन से ही अपना काम संचालित कर रहे थे लेकिन, इनका काला साम्राज्य यूरोप के कई देशों तक फैला था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button