जेनसन हुआंग के बाद Nvidia के सेल्स चीफ जय पुरी का नाम भी अफेयर से जुड़ा

नई दिल्ली
Nvidia के CEO जेनसन हुआंग के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था और अब कंपनी के एक और स्टाफ के चीनी महिला के साथ अफेयर का खुलासा हुआ है. कंपनी के सेल्स चीफ जय पुरी एक ऐसी कंपनी की सीनियर अधिकारी के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं, जिस पर चीन में चिप तस्करी का आरोप लग चुका है। 

जय पुरी जेनसन हुआंग के लंबे समय से सहयोगी रहे हैं. 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' (WSJ) की रिपोर्ट के मुताबिक, जय ने कई सालों तक 'सुपर माइक्रो कंप्यूटर' की वरिष्ठ अधिकारी सेनली चेन को डेट किया। 

मौजूदा और पूर्व सहकर्मियों के हवाले से बताया गया है कि ये अफेयर उस दौरान चला, जब कंप्यूटर सर्वर बनाने वाली कंपनी सुपर माइक्रो एनवीडिया की चिप्स हासिल करने के लिए होड़ कर रही थी. रिकॉर्ड्स के मुताबिक, इस साल 7 मार्च को जय पुरी और सेनली चेन ने कैलिफोर्निया के बिग सुर में एक समारोह के दौरान शादी कर ली। 

चिप तस्करी के आरोपों के बीच नई चर्चा

ये मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब सुपर माइक्रो कंप्यूटर के कर्मचारियों पर चीन में चिप तस्करी करने के आरोप लगे हैं. एनवीडिया के शीर्ष अधिकारियों की क्लाइंट कंपनियों के अधिकारियों के साथ निजी रिश्तों को लेकर अब कंपनी के भीतर और बाहर नए सवाल उठने लगे हैं। 

इससे पहले जेनसन हुआंगी को लेकर खुलासा हुआ था कि वो चीनी महिला एलिस हुआंग के साथ रिलेशनशिप में थे. इस खुलासे के बाद जेनसन को एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा देना पड़ा था. हालांकि बाद में उनकी कंपनी में वापसी हो गई। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button