प्रधान आचार्य राजकुमार शर्मा के सान्निध्य में मां पीतांबरा की हो रही विशेष आराधना…

प्रधान आचार्य राजकुमार शर्मा के सान्निध्य में मां पीतांबरा की हो रही विशेष आराधना…

बगलामुखी राष्ट्र रक्षा महायज्ञ के दूसरे दिन वैदिक मंत्रों के मध्य अग्नि प्रज्वलन सहित पार्थिव शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा उपरांत हुआ रुद्राभिषेक
विधि विधान एवं वैदिक पंरम्पराओं के साथ सम्पन्न हो रहे हैं धार्मिक अनुष्ठान
महायज्ञ के प्रधान आचार्य ज्योतिषाचार्य पं. राजकुमार शर्मा के सानिध्य में प्राकृतिक विधि से हुई अग्नि स्थापना 

रूपवास 
शंखनाद, घंटियों की ध्वनि और मां भगवती के जयकारों के बीच बगलामुखी राष्ट्र रक्षा महायज्ञ के दूसरे दिन मां पीतांबरा की विशेष आराधना हुई। आचार्य पंडित राजकुमार शर्मा के सान्निध्य में प्राकृतिक विधि से यज्ञाग्नि की स्थापना की गई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की रक्षा, समाज की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई।

मां पीतांबरा से राष्ट्र की शांति और सुरक्षा की प्रार्थना
अग्नि स्थापना के बाद आचार्य राजकुमार शर्मा ने विधि-विधान से मां बगलामुखी की विशेष पूजा कराई। श्रद्धालुओं ने मां पीतांबरा से देश की शांति, सुरक्षा और समृद्धि की प्रार्थना की। वैदिक मंत्रों के बीच सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण की कामना भी की गई।
पार्थिव शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा, रुद्राभिषेक में विश्व कल्याण की कामना

देवी आराधना के बाद आचार्य शर्मा ने मिट्टी से निर्मित पार्थिव शिव परिवार की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा कराई। वैदिक मंत्रों के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान विश्व कल्याण और समस्त प्राणियों के मंगल की कामना की गई। दूसरे दिन के धार्मिक अनुष्ठानों का समापन मुख्य आरती के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर भगवान शिव और मां भगवती का आशीर्वाद लिया।आचार्य राजकुमार शर्मा ने यज्ञ और शिव आराधना की परंपरा का महत्व बताते हुए धर्म, संस्कार और सेवा को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। महायज्ञ के साथ 115 बेटियों के नि:शुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन इसी सेवा संकल्प से जुड़ा है।

शहर में महायज्ञ और सामूहिक विवाह की चर्चा
रूपवास में बगलामुखी राष्ट्र रक्षा महायज्ञ के साथ 115 बेटियों का नि:शुल्क सामूहिक विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। श्रद्धालुओं के बीच मां पीतांबरा की विशेष आराधना और रुद्राभिषेक की चर्चा है। एक ही आयोजन में 115 बेटियों के विवाह का संकल्प भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।
महायज्ञ और विवाह की तैयारियों पर विशेष ध्यान
आयोजन समिति ने महायज्ञ और नि:शुल्क सामूहिक विवाह, दोनों की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया है। वैदिक अनुष्ठानों को क्रमबद्ध ढंग से संपन्न कराने के साथ विवाह में शामिल होने वाले परिवारों और अतिथियों की सुविधा को भी तैयारियों में प्राथमिकता दी गई है।
सामूहिक विवाह में राज्यपाल के शामिल होने की संभावना

नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह में राजस्थान के राज्यपाल के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। 
आयोजकों के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के राज्यपाल के अधिकारी कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त हो गई है इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी राज्यपाल के दौरे की तैयारी शुरू हो गई है मंगलवार को स्थानीय प्रशासन के स्तर पर संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों द्वारा मौके का अवलोकन भी किया गया। शहर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर इस प्रकार का आयोजन हो रहा है। 

 115 बेटियों के विवाह का सेवा संकल्प बगलामुखी महायज्ञ के साथ 115 बेटियों के सामूहिक विवाह स्वंय का संकल्प लिया है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को बेटियों के विवाह में सहयोग देना है। सामूहिक आयोजन के माध्यम से सेवा, सहयोग, संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जा रहा है।

गुरूकृपा बिना संसार में कुछ भी संभव नहीं – पं. राजकुमार शर्मा
आध्यत्मिक संवाद एंव ज्योतिष चर्चा के दौरान जगत गुरू देव आचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि संसार में जो भी घट रहा है उसे बताने अर्थात उसका मार्गदर्शन करने के लिए गुरूकृपा के बिना सम्पूर्ण संसार में कुछ भी संभव नहीं हो सकता है। गुरू ही हमारा सच्चा मार्गदर्शक है।
आचार्य शर्मा ने कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को समरसता व समान्यता के साथ अपने स्वंय में सेवा का भाव अवश्य जागृत करना चाहिए। सेवा से ही हम मानव जीवन को और अधिक समाज के प्रति जबाव देही बना सकते हैं। समाज के सभी वर्गों को आपसी भेदभाव भुलाकर धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए जिससे हम संसार का कल्याण कर सकें। आचार्य शर्मा ने कहा कि राष्ट्र जागरण करना एक प्रेरणादायी महाअभियान है जो अनुकरणीय बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button