शिकायतों के निराकरण में तेजी, 3 लाख से अधिक मामलों का मौके पर निपटारा

भोपाल
बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का उनके घर के नजदीक त्वरित समाधान उपलब्ध कराने तथा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा संचालित "संपर्क अभियान 2026" को उल्लेखनीय सफलता मिली है। 14 मई से प्रारंभ हुए इस विशेष अभियान के अंतर्गत भोपाल एवं ग्वालियर रीजन के 16 जिलों में अब तक 6,976 विशेष शिविरआयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 3लाख 3 हजार400 उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। अभियान के माध्यम से उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर सुविधाजनक एवं त्वरित समाधान उपलब्ध कराते हुए विद्युत सेवाओं में पारदर्शिता, सुगमता और उपभोक्ता संतुष्टि को बढ़ावा दिया जा रहा है।

भोपाल रीजन के वृत्तों में लगे शिविर
भोपाल रीजन के अंतर्गत शहर वृत्त भोपाल में 518 शिविरों में 33,128 शिकायतों का निराकरण किया गया। बैतूल (ओ एंड एम) वृत्त में 628 शिविरों में 40,571 शिकायतों का निराकरण, भोपाल (ओ एंड एम) वृत्त में 355 शिविरों में 13,324 शिकायतों का निराकरण, हरदा वृत्त में 190 शिविरों में 22,576 शिकायतों का निराकरण, नर्मदापुरम वृत्त में 481 शिविरों में 33,875 शिकायतों का निराकरण, रायसेन वृत्त में 357 शिविरों में 20,379 शिकायतों का निराकरण, राजगढ़ वृत्त में 501 शिविरों में 7,893 शिकायतों का निराकरण, सीहोर वृत्त में 455 शिविरों में 10,990 शिकायतों का निराकरण तथा विदिशा वृत्त में 306 शिविरों में 16,549 शिकायतों का निराकरण किया गया।

ग्वालियर रीजन के वृत्तों में लगे शिविर
ग्वालियर रीजन के अंतर्गत शहर वृत्त ग्वालियर में 397 शिविरों में 10,021 शिकायतों का निराकरण किया गया। अशोकनगर (ओ एंड एम) वृत्त में 198 शिविरों में 20,957 शिकायतों का निराकरण, भिंड वृत्त में 399 शिविरों में 7,852 शिकायतों का निराकरण, दतिया वृत्त में 234 शिविरों में 9,552 शिकायतों का निराकरण, गुना वृत्त में 361 शिविरों में 11,825 शिकायतों का निराकरण, ग्वालियर (ओ एंड एम) वृत्त में 334 शिविरों में 5,665 शिकायतों का निराकरण, मुरैना वृत्त में 524 शिविरों में 21,586 शिकायतों का निराकरण, श्योपुर वृत्त में 266 शिविरों में 6,527 शिकायतों का निराकरण तथा शिवपुरी वृत्त में 472 शिविरों में 10,130 शिकायतों का निराकरण किया गया।

इन शिकायतों और सेवाओं पर हुआ त्वरित काम
इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान करना है। शिविरों में मुख्य रूप से त्रुटिपूर्ण बिल, मीटर रीडिंग एवं अन्य बिलिंग संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण किया गया। साथ ही मात्र 5 रुपये में नवीन ग्रामीण घरेलू एवं कृषि पंप कनेक्शन प्रदान किए गए। इसके अलावा भार वृद्धि, नाम परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन, स्थायी कनेक्शन विच्छेदन, अस्थायी कनेक्शन, ई-केवाईसी, अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC), बंद/खराब मीटर बदलना, स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतों का निराकरण, सर्विस केबल सुधार, वोल्टेज संबंधी समस्याओं का समाधान, ट्रांसफार्मर से जुड़ी शिकायतों का निराकरण, बिजली बिलों का आंशिक एवं पूर्ण भुगतान, अग्रिम भुगतान पर छूट, बकाया राशि जमा कराने सहित विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button