Railway JE Recruitment: 3993 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू, BTech और इंजीनियरिंग डिप्लोमा वाले भरें फॉर्म

 नई दिल्ली

 रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 3993 पदों पर भर्ती के आवेदन आज 14 अगस्त 2026 से नई वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर शुरू हो गए हैं। जूनियर इंजीनियर और डिपो मैटिरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) के पदों पर भर्ती के लिए 13 सितंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। आवेदन सुधार की विंडो 16 सितंबर से (250/- संशोधन शुल्क के साथ) 25 सितंबर के बीच खुलेगी। उम्मीदवार केवल किसी एक आरआरबी को चुनकर ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक से अधिक आरआरबी में आवेदन करने पर सभी आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता –

जेई – उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित इंजीनियरिंग शाखा (जैसे सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस आईटी आदि) में 3 वर्षीय डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री (B.E./B.Tech) होनी चाहिए।

DMS: किसी भी इंजीनियरिंग विषय में 3 वर्षीय डिप्लोमा या डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा -न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष और OBC-NCL उम्मीदवारों को 3 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया
प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा – यह स्क्रीनिंग प्रकृति की परीक्षा होगी।

द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा – CBT-I के अंकों के आधार पर प्रत्येक RRB की रिक्तियों के 15 गुना उम्मीदवारों को CBT-II के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन ( DV) – CBT-II के अंकों और मेरिट के आधार पर रिक्तियों के 1:1 अनुपात में उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।

मेडिकल टेस्ट – यह रेलवे प्रशासन द्वारा शारीरिक और दृष्टि मानकों की जांच के लिए आयोजित किया जाएगा

सीबीटी 1 का पैटर्न
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-I) मुख्य रूप से एक स्क्रीनिंग परीक्षा है।। इस स्क्रीनिंग परीक्षा के अंक अंतिम चयन या मेरिट सूची तैयार करने के लिए नहीं जोड़े जाते हैं। CBT-I परीक्षा के लिए कुल 90 मिनट का समय दिया जाता है (स्क्राइब का उपयोग करने वाले योग्य दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट) और इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न शामिल होते हैं। परीक्षा के पाठ्यक्रम में मुख्य रूप से चार विषय शामिल होते हैं: गणित से 30 प्रश्न, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति से 25 प्रश्न, सामान्य जागरूकता से 15 प्रश्न, और 10वीं सीबीएसई स्तर के सामान्य विज्ञान (भौतिकी, रसायन और जीवन विज्ञान) से 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) का प्रावधान है, जिसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काट लिया जाएगा। परीक्षा में न्यूनतम अर्हता अंक (Qualifying Marks) अनारक्षित (UR) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 40%, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) और अनुसूचित जाति (SC) के लिए 30%, तथा अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 25% निर्धारित हैं

आरआरबी जोनवाइज वैकेंसी

कोलकाता: 457 वैकेंसी

मुंबई: 411 वैकेंसी

चेन्नई: 362 वैकेंसी

प्रयागराज: 340 वैकेंसी

गुवाहाटी: 329 वैकेंसी

बेंगलुरु: 298 वैकेंसी

अजमेर: 252 वैकेंसी

गोरखपुर: 198 वैकेंसी

चंडीगढ़: 183 वैकेंसी

जम्मू-श्रीनगर: 152 वैकेंसी

अहमदाबाद: 143 वैकेंसी

बिलासपुर: 124 वैकेंसी

रांची: 122 वैकेंसी

भोपाल: 113 वैकेंसी

सिकंदराबाद: 110

तिरुवनंतपुरम: 101

सिलिगुड़ी: 92

भुवनेश्वर: 86

पटना: 73

मालदा: 30

मुजफ्फरपुर: 17

कुल पद: 3993

आवेदन फीस
आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए 500 रुपये रखा गया है, जिसमें से 400 रुपये आवेदकों को परीक्षा में शामिल होने पर लौटा दिया जाएगा। एससी/एसटी, महिला और शारीरिक रूप से अशक्त के अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। इन आवेदकों को परीक्षा में शामिल होने पर शुल्क की पूरी राशि वापस कर दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button