कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने छेड़ी नई मुहिम, NEET के बाद देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

छत्रपति संभाजीनगर

नीट पेपर लीक विवाद के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने नया मुद्दा ढूंढ लिया है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने देश में बेरोजगारी को एक बड़ी समस्या बताते हुए गुरुवार को कहा कि इसे देशभर में उठाएंगे। वह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में कॉजपा की 'कोर टीम' की बैठक खत्म होने के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह बैठक बुधवार से ही दीपके के घर पर हो रही थी।

संवाददाता सम्मेलन में सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास, प्रवक्ता आशुतोष रांका और अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद थे। पिछले महीने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक और परीक्षा में अन्य गड़बड़ियों को लेकर सीजेपी के नेतृत्व में हुए विरोध-प्रदर्शन के कारण धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। दीपके ने कहा, ''धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के आंदोलन की सबसे बड़ी कामयाबी है।''

उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में सिर्फ छात्र ही नहीं, बल्कि बेरोजगार युवा भी शामिल हुए थे। उन्होंने कहा, ''बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है, हम इसे देशव्यापी मुद्दा बनाएंगे। हम शिक्षा में सुधार के लिए काम करेंगे। शिक्षा, स्कूली शिक्षा से ही वहनीय नहीं है। शिक्षा मुनाफा कमाने का कारोबार बन गयी है। लेकिन हम इसे बदलना चाहते हैं।'' दीपके ने बताया कि देश में 60 प्रतिशत लोग 35 साल से कम उम्र के हैं और जंतर-मंतर पर विरोध करने वालों में भी ऐसे ही लोग शामिल थे। सीजेपी के संस्थापक ने यह भी कहा कि मीडिया की विश्वसनीयता को फिर से बहाल करने की जरूरत है।

अभिजीत दिपके ने केंद्र की एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों ने ही इस सरकार को इस्तीफा देने पर मजबूर किया है. उन्होंने दावा किया कि  पिछले 14 सालों में देश के दमन और तानाशाही देखी है, लेकिन अब लोगों के मन का डर खत्म हो गया है और सबसे अहम बात ये है कि लोग अब इनसे नहीं डरते। 

अभिजीत दिपके ने स्पष्ट किया कि काकरोच जनता पार्टी डॉ बी आर आंबेडकर, महात्मा गांधी और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के आदर्शों से मार्गदर्शन लेगी. पार्टी की विचारधारा पूरी तरह से भारत के संविधान में निहित मूल्यों पर आधारित होगी। 

पार्टी नेतृत्व ने अपने सिद्धांतों को दोहराते हुए कहा कि हम धर्मनिरपेक्ष हैं और लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं. काकरोच जनता पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से सामाजिक न्याय के लिए लगातार काम करती रहेगी। 

अभिजीत ने अंत में बड़ा ऐलान करते हु बताया कि दो दिन की चर्चा के बाद, हमने फैसला किया है कि कॉकरोच जनता पार्टी अगले महीने एक देशव्यापी अभियान शुरू करेगी, जिसका नाम क्या बोलती पब्लिक होगा। 

क्या बोलती पब्लिक कैंपेन शुरू करेगी CJP
दीपके ने बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी अगले महीने पूरे भारत में लोगों से बातचीत करने और उनके मुद्दों को जानने के लिए 'क्या बोलती पब्लिक' कैंपेन शुरू करेगी। उन्होंने कहा, "'क्या बोलती पब्लिक' कैंपेन के दौरान हम जानेंगे कि लोग देश के मौजूदा हालात के बारे में क्या सोचते हैं और उन्हें किन मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है।" केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को स्टूडेंट्स के आंदोलन की सबसे बड़ी कामयाबी बताते हुए दीपके ने कहा, "इस सरकार ने पिछले 10-12 सालों में लोगों के मन में जो डर पैदा किया था, वह अब खत्म हो गया है।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button