SSC ने अभ्यर्थियों को दिया दूसरा मौका, CGL 2026 आवेदन विंडो फिर हुई ओपन

 नई दिल्ली

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा की एप्लीकेशन विंडो को दोबारा से ओपन कर दिया है. जिन छात्रों ने समय रहते इन पदों पर आवेदन नहीं किया था उनके लिए एक बेहतरीन मौका है. इसे लेकर कमीशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए ये जानकारी शेयर की है. पहले ये विंडो 22 जून तक के लिए खोलें गए थे लेकिन इसे वापस से 23 जून से 25 जून के बीच वापस से खोल दिया गया है. पहले करीब 28 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। 

इन तारीखों पर दें ध्यान 

    नोटिफिकेशन जारी-  21 मई 
    ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो- 21 मई से 22 जून तक खोली गई थी. 
    आवेदन की आखिरी तारीख- 25 जून (रात 11 बजे तक)
    फीस पेमेंट की लास्ट डेट-26 जून (रात 11 बजे तक)
    एप्लीकेशन करेक्शन विंडो-1 जुलाई से 3 जुलाई के बीच (रात 11 बजे तक) 

वापस क्यों खोली गई विंडो?
आयोग ने जारी किए नोटिस में बताया कि उन्हें कई उम्मीदवारों के  आवेदन मिले थे जिसमें कहा गया है कि वे अलग-अलग कारणों से आवेदन जमा नहीं कर पाए थे. इसके बाद इस मामले पर विचार करते हुए आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा, 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की विंडो को दो दिनों के लिए खोलने का फैसला लिया है. ये फैसला उम्मीदवारों के हितों को देखते हुए लिया गया है। 

12,256 पदों पर होनी है भर्ती 
इस भर्ती के तहत केंद्र सरकार के  अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में कुल 12,256 खाली पद भरे जाएंगे. इनमें असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, सीजीएसटी इंस्पेक्टर, प्रिवेंटिव ऑफिसर, असिस्टेंट इन्फोर्समेंट ऑफिसर, सीबीआई सब-इंस्पेक्टर, नारकोटिक्स सब-इंस्पेक्टर, अपर डिवीजन क्लर्क (UDC), टैक्स असिस्टेंट समेत कई पद शामिल हैं.

कौन कर सकता है आवेदन? 
इन पद पर आवेदन केवल वही लोग कर सकते हैं, जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो. हालांकि, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO) और स्टैटिस्टिकल इनवेस्टिगेटर ग्रेड-II के लिए अलग एजुकेशनल क्वालिफिकेशन निर्धारित की गई हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button