केंद्र सरकार का बड़ा कदम, इस कोर्स में EWS के लिए सीटें बढ़ाई गईं

इंदौर 

शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर में मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में चार विभागों में ईडब्ल्यूएस (EWS category) के तहत एक-एक सीट बढ़ाने की अनुमति केंद्र सरकार ने दी है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 2026-27 के लिए एमडीएस की सीट बढ़ाई है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि डेंटिस्ट एक्ट 1948 के प्रावधानों का उल्लंघन कर किया गया कोई भी प्रवेश अवैध माना जाएगा और उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बढ़ी हुई सभी सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं।

महाविद्यालय में 9 विषयों में होती है पढ़ाई
प्राचार्य डॉ. गुप्ता ने बताया, 1961 में स्थापित यह महाविद्यालय मप्र का एक प्रमुख संस्थान है। एनआइआरएफ रैंकिंग 2023 में यह डेंटल श्रेणी में देश में 32 वें स्थान पर रहा है। कॉलेज में ओरल सर्जरी, ऑर्थोडॉन्टिक्स और पीडोडॉन्टिक्स जैसे कुल 9 विषयों में पढ़ाई होती है। सीट बढ़ने से डेंटल पीजी के अभ्यर्थियों के लिए अवसर बढ़ेगे।

वार्षिक लक्ष्यों की पूर्ति पर होगा नवीनीकृत

प्राचार्य डॉ. अलका गुप्ता ने बताया, केंद्र सरकार ने डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया की सिफारिशों और कॉलेज द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज के आधार पर ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी में 1, कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक्स में 1, पीडियाट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री में 1, ओरल पैथोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी में 1 सीट बढ़ाने की अनुमति दी है। यह अनुमति शुरुआत में एक वर्ष के लिए दी गई है। कॉलेज द्वारा निर्धारित वार्षिक लक्ष्यों की पूर्ति और सत्यापन के आधार पर इसे सालाना आधार पर नवीनीकृत होगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button